न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। नगर के निखिलेश्वर चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक चिंतक डॉ. तारा सिंह ने बच्चों को 10 मई का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मेरठ के परेड ग्राउंड में आज ही के दिन स्वतंत्रता की पहली मशाल जली थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद लंबे संघर्ष से देश को आजादी हासिल हुई। ऐकेडमी की प्रधानाचार्य ममता सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए हजारों लोगों ने अपनी कुर्बानियां दी। शहीदों को याद करना हमारे लिए आत्म गौरव का विषय है। इस अवसर पर सुनीता बन कोटी, मुन्नी बिष्ट पीसी कलौनी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!