न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के चमाली क्षेत्र में जीप दुर्घटना में चार छलिया नृत्य कलाकारों की मौत से शोक की लहर है। हादसे में चार नर्तक घायल हो गए। छलिया महोत्सव अध्यक्ष हेमराज सिंह बिष्ट, सचिव पवन जोशी, राकेश देवलाल, मनोज चौहान, जनार्दन उप्रेती, दिवान सिंह वल्दिया, गोविंद सिंह बिष्ट ने दुःख प्रकट करते हुए सभी दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

error: Content is protected !!