न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। पृथ्वी दिवस पर नेडा के भारती सदन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। सामाजिक चिंतक डॉ. तारा सिंह ने कहा कि ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। रेगिस्तान में बाढ़ आ रही है पृथ्वी के घूमने की गति बढ़ रही है। इन गंभीर मुद्दों पर किसी स्तर पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय चुनौती भरा है। लोगों को अभी से पर्यावरण बचाने की दिशा में ठोस पहल करनी होगी। कार्यक्रम में लेखक नरेंद्र चंद दक्ष सोराडी बबीता भट्ट मयंक महर केडी शर्मा किरण देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। बच्चों ने पर्यावरण संबंधी पोस्टर तैयार कर आसपास के लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।

error: Content is protected !!