न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। विकासखंड मुनस्यारी के ग्राम पंचायत जोशा के राजस्व गांव गांधीनगर के तोक गैखान के बुजुर्ग नेत्र सिंह की आज सुबह तबियत अचानक खराब हो गई। ग्रामीणों ने डोली के सहारे उन्हें मुख्य सड़क तक पहुंचाया। नेत्र सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दलीप सिंह भंडारी के पुत्र हैं। उनके गांव गांधीनगर में आज तक सड़क नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

error: Content is protected !!