न्यूज आईएन
खटीमा। क्षेत्र के चकरपुर स्थित सानिया नाले के पास घास काटने गई महिला पर वन्यजीव ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वन विभाग के रेंजर महेश जोशी ने बताया कि ग्राम बिलहरी चकरपुर निवासी गौरी देवी( 58) पत्नी संतोष चंद सुबह करीब साढ़े 11 बजे घास काटने के लिए सानिया नाले के पास जंगल गई हुई थी। अचानक उस पर किसी वन्यजीव ने हमला कर दिया। जिससे महिला के सिर पर गहरी चोट आई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ गए ग्रामीण ने इसकी जानकारी वन विभाग की दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने महिला को खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। रेंजर महेश जोशी ने बताया कि घटना की जानकारी महिला के परिजनों को दे दी गई है। चिकित्सकों की निगरानी ने घायल महिला का इलाज किया जा रहा है। साथ ही वन विभाग की टीम की ओर से हर संभव आर्थिक मदद की जाएगी।

मृदुल पांडेय
खटीमा।

error: Content is protected !!