न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। गंजी में शिव धाम के लिए प्रस्तावित भूमि सेना द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य के विरोध में गूंजी के ग्रामीणों ने देहरादून पहुंचकर सचिव पर्यटन, प्रमुख सचिव राजस्व को ज्ञापन दिया। ग्राम प्रधान सुरेश सिंह गुंज्याल की अगवाई में देहरादून पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि सेना द्वारा जबरन भूमि में निर्माण कार्य कराये जा रहे है। कई बार शिकायत करने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रोके जा रहे हैं ग्रामीणों की जन भावनाओं का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि निर्माण कार्य नहीं रोके गए तो वे आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। अधिकारियों से मिलने वालों में सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल,पूर्व प्रधान अर्चना गुंज्याल जसमा गुंज्याल दौलत सिंह आरती गुंज्याल, कुशल गुंज्याल रवि गुंज्याल संजय गुंज्याल आदि शामिल थे।

error: Content is protected !!