न्यूज़ आई एन

चंपावत। लोहाघाट नगर में दूषित पेयजल की आपूर्ति से भडके लोगों ने शुक्रवार को जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। गांधी चौक में निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कहा कि नगर में चार दिन में एक बार पेयजल आपूर्ति हो रही है उसमें भी दूषित पानी पिलाया जा रहा है। लोगों ने व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

error: Content is protected !!