न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के ग्राम जजुराली गणमेश्वर देवता, मां महाकाली एवं दुर्गा देवी मंदिर में 10 से 16 अप्रैल तक सात दिवसीय शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें काशी के पंडित मां की महिमा का बखान करेंगे। कथा के दौरान शाम को सात बजे से प्रतिदिन आरती और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजक स्वतंत्रा संग्राम सेनानी परिवार के राजेंद्र सिंह भंडारी और उनकी पत्नी धाना देवी हैं। हरि सिंह भंडारी, हयात सिंह, मनोज भंडारी, अर्जुन भंडारी से भक्तों से यज्ञ में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।

error: Content is protected !!