न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। ज्ञानप्रकाश संस्कृत पुस्तकालय न्यू बजेटी पिथौरागढ़ में युवा साहित्यकार नीरज चंद्र जोशी द्वारा लिखित काव्य संग्रह ‘काव्य रश्मि’ का विमोचन किया गया। यह उनकी पांचवीं पुस्तक है। इस अवसर पर पुस्तकालय के निदेशक डाॅ. पीतांबर अवस्थी ने कहा कि नीरज की कविताएं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हुई होती हैं। डाॅ. प्रमोद कुमार श्रोत्रिय ने कहा कि वह आम जनमानस की भाषा में कविताओं की रचना करते हैं। यहां डाॅ. आनंदी जोशी, लक्ष्मी आर्या, आशा सौन, अनीता जोशी, मंजुला अवस्थी, जया लोहनी, हेमा मौजूद रहे।

error: Content is protected !!