न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को भाजपा उम्मीदवार अजय टम्टा के समर्थन में डीडीहाट में विशाल जनसभा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत तय है, उन्होंने कहा कि आज लोग कौन जीतेगा इस पर चर्चा नहीं कर रहे हैं बल्कि कितने मतों से जीतेगा इस पर चर्चा कर रहे हैं। यह सब को पता है कि इस बार कौन जितेगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशन में उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की सरकार जन भावनाओं के अनुरूप फैसले ले रही है। उत्तराखंड ने देश का पहला सख्त नकल विरोधी कानून बनाया है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी की जीत इस बार रिकार्ड मतों से होगी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के प्रति अपनी लगाव का प्रदर्शन अपने भाषणों से किया। सांसद अजय टम्टा विधायक विशन सिंह चुफाल ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जनता के सामने रखते हुए कहा कि लोगों को घर उपलब्ध कराने, हर घर तक जल पहुचाने, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने सड़कों की हालत सुधारने किसानों को सम्मान निधि देने के महत्वपूर्ण कार्य भाजपा सरकार ने किये है। जनसभा में भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी दर्जा मंत्री गणेश भंडारी पूर्व दर्जा मंत्री वीरेंद्र सिंह वल्दिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!