न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़ एनएसयूआई के प्रदेश सचिव एवं नारायण नगर महाविद्यालय के निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष अजय अवस्थी ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि वह विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार से जुड़कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इसे दल बदल नहीं दिल बदल बताया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट संगठन महामंत्री अजय सांसद अजय टम्टा विधायक बिशन सिंह चुफाल भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी जिला महामंत्री राकेश देवलाल पूर्व जिला मंत्री महिमन कन्याल का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी उन्हे जो दायित्व देगी उसे वह एक कर्तव्य निष्ठ कार्यकर्ता के रूप में पूरा करेंगे।

error: Content is protected !!