न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। शुक्रवार को दूसरे दिन भी मौसम का रुख खराब बना रहा। देर सांय धारचूला मुख्यालय में भारी बारिश हुई। ऊंची चोटियों में फिर हिमपात हुआ है। जिला मुख्यालय में सांयकाल तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ गई है। मुनस्यारी तहसील मुख्यालय में शुक्रवार को भारी ओलावृष्टि हुई ओलावृष्टि से फसलों को खांसी क्षति पहुंची है। ओलावृष्टि से यहां भी तापमान में काफी कमी आ गई है।

error: Content is protected !!