न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में पिछले पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। जिसके चलते मरीज, अस्पताल की चिकित्सक और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। विभाग को शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से चिकित्सकों और कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। चिकित्सकों ने कहा कि आपूर्ति सुचारू नहीं किए जाने पर 21 मार्च से स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर दी जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी पेयजल विभाग की होगी।

error: Content is protected !!