न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। सैन्य विज्ञान विभाग और छात्र संघ महासचिव के बीच चल रहा विवाद आज समाप्त हो गया। पिछले दिनों छात्र संघ महासचिव मुकेश कुमार ने सैन्य विज्ञान विभाग प्रयोगात्मक शुल्क के नाम पर धनराशि लिए जाने का आरोप लगाया था। इस मामले में एक पक्ष की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया जहां बताया गया की प्रैक्टिकल के नाम पर शुल्क नहीं लिया गया था। यह ब्रैकेज शुल्क है। वार्ता के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। छात्र महासंघ महासचिव ने मामले में खेद जताया है। उन्होंने कहा है कि अब भविष्य में छात्रों से ब्रैकेज शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।

error: Content is protected !!