न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से पिथौरागढ़ जिले की 10000 लोगों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। श्रम परिवर्तन अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अभी तक 8000 लोगों को कंबल बांटे जा चुके हैं। बताया कि धारचूला में भी जल्द ही कंबलों का वितरण शुरू किया जाएगा। कंबल लेने के लिए श्रम कार्यालय में भारी भीड़ उमड़ रही है। कंबल के लिए 500 से अधिक श्रमिक लाइन में खड़े हैं। बताया कि एक दिन में 200 टोकन जारी कर कंबल दिए जा रहे हैं।

error: Content is protected !!