
न्यूज़ आई एन
पिथौरागढ़। उद्योग व्यापार मंडल गंगोलीहाट के चुनाव शनिवार को कराए गए। हितेश खाती व्यापार संघ के अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दो बार के व्यापार संघ अध्यक्ष रहे हरीश सिंह धोनी को 108 मतों के अंतर से पराजित किया। हितेश खाती को 261 हरीश सिंह को 153 और तीसरे प्रत्याशी बबलू पांडे को 34 मत पड़े। उपाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर में जगदीश बोरा को 228, हंसा पाठक को 223 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर पुष्कर खाती 46 मतों से विजयी रहे। पुष्कर खाती को 249, सुरेश उप्रेती को 203 मत मिले। महासचिव पद पर मनीष बिष्ट निर्विरोध निर्वाचित हुये। चुनाव परिणाम के बाद व्यापार संघ जिला अध्यक्ष जनक जोशी और महामंत्री नवल रावल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शपथ दिलाई।