न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन ने महाशिवरात्रि पर्व पर ऐंचोली शिव मंदिर में हवन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें तमाम पूर्व सैनिकों ने भागीदारी की निराडा क्षेत्र की पूर्व सैनिक कैप्टन रामदत्त भट्ट की देखरेख में मंदिर को नया रूप दिया गया है। मंदिर में आज मेले की शुरुआत भी की गई। इस दौरान अवतरित देव डांगरों ने लोगों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम को संपन्न कराने में सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह बिष्ट रामदत्त भट्ट सदानंद जोशी हरिदत्त भट्ट गणेश सिंह बिष्ट केदार दत्त जोशी जगदीश चंद्र जोशी संजय कमलेश भट्ट आदि ने सहयोग दिया।

error: Content is protected !!