न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में बुधवार को कनालीछीना विकासखंड में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पूर्व सैनिक रमेश पांडे और ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख ने किया। पुरुषों की 100 मीटर दौड़ पीयूष प्रकाश ने जीती। महिलाओं की 50 मीटर दौड़ में अंजलि कोहली पहले स्थान पर रही। प्रतियोगिताओं का संचालन अंकित भंडारी ने किया। क्षेत्र के सैकड़ो युवाओं ने प्रतियोगिता में भागीदारी की।

error: Content is protected !!