न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस का अवैध गतिवि​धियों के ​खिलाफ अ​भियान जारी है। थाना जाजरदेवल पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसके अलावा अन्य जगहों पर
शराब पीकर वाहन चलाने व शान्ति व्यवस्था भंग करने में तीन लोगों को हवालात की सैर कराई गई। यातायात नियम और मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वाले 35 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।

error: Content is protected !!