न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। गणाई गंगोली क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को तहसील कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। कार्यकर्तियों ने मांगे नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष शांति देवी अनीता पांडे मीना उपाध्यक्ष दीपा जोशी अनीता देवी कविता बिष्ट, मीना कार्की ,दुर्गा पांडे नीता डोबाल, सरोज बोरा पुष्पा बोरा सविता बोरा मंजू मेहता आशा सूंठा सोनी आदि शामिल थे। जिला पंचायत सदस्य चंदन वाणी, ग्राम प्रधान अनिल कुमार भगवत शरण वर्मा आदि ने धरना स्थल पर जाकर आंदोलन को समर्थन दिया।

error: Content is protected !!