न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। जाजरदेवल थाने के प्रभारी उप निरीक्षक प्रकाश पांडे ने शनिवार को वारंटी अभियुक्त अनूप सिंह को गिरफ्तार किया। अनूप सिंह पर धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत है। वह लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। जिस पर न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। अनूप सिंह को लछैर तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

error: Content is protected !!