न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी रीना जोशी ने प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण ले रहे छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि रेडक्रास सेवा, सदभावना और साहचर्य की शिक्षा देता है। उन्होंने प्रतिभागियों से सेवा के लिए तत्पर रहने को कहा। डॉ. रोहित ग्रोवर ने सांप के काटने मिर्गी का दौरा, हड्डी टूटने पर चिकित्सा की जानकारी दी। डॉ. आकांक्षा वत्स ने दांतों की सुरक्षा के बारे में बताया। यहां चेयरमैन एमसी पंत, सचिव भगवान सिंह, तारा सिंह, मनोज जोशी, पंकज जोशी, वीर कार्की, दीपक, हर्ष, हिमांशु, राज मेहता आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!