न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। विभिन्न मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष दीपा पांडे की अगुवाई में रामलीला मैदान से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। कार्यकर्तियों ने लंबित मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में गंगोलीहाट ब्लॉक के अध्यक्ष दीपा पंत, बेरीनाग की अध्यक्ष सरोज पंत, सुनीता बसेड़ा डीडीहाट की अनीता कन्याल, धारचूला की चंपा पूनम हेमा दीपा वर्मा जानकी भंडारी अनीता देवी आदि शामिल रही।

error: Content is protected !!