न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। विकासखंड मुनस्यारी के खेतभराड़ के बारागाड नदी किनारे प्रस्तावित तटबंध निर्माण की टेंडर प्रक्रिया में देरी से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी टेंडर नहीं खुला है। सिंचाई विभाग के अधिकारी गोलमोल जवाब दे रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि शीघ्र तटबंध निर्माण शुरू नहीं होने पर वे उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में जगदीश बिष्ट पूरन सिंह मनोहर सिंह चंद्र पवार देवेश कुमार खड़क सिंह जानकी देवी रीता देवी पुष्पा देवी सहित तमाम ग्रामीण शामिल थे।

error: Content is protected !!