न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिला पंचायत सभागार में भाजपा की ओर से आयोजित शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह संपर्क अभियान के तहत चाय पर चर्चा एवं संवाद कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एनजीओ को सम्मानित किया गया। राज्य एवं केंद्र सरकार के माध्यम से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने की। इस दौरान विशिष्ट कार्य करने वाले 41 लोगों को सम्मानित किया गया। यहां एनजीओ प्रकोष्ठ के भुवन पाण्डेय, डा. किशोर पंत, शैलेश खर्कवाल, ललित पंत, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष डीडीहाट कमला चुफाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला बोरा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!