न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। जनपद में नशा उन्मूलन और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चला रहे डॉ. पीतांबर अवस्थी 16 फरवरी को नेपाल के धनगढ़ी नमूना प्राविधिक माध्यमिक विद्यालय में नशा उन्मूलन अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर वह अपनी माता की स्मृति में दी जाने वाली हरूली आमा छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को प्रदान करेंगे। पिथौरागढ़ जिले में पिछले 12 वर्षों से यह छात्रवृत्ति मेधावी विद्यार्थियों को दी जा रही है। नेपाल में पहली बार मेधावी विद्यार्थियों को इस छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। नेपाल में यह अंतरराष्ट्रीय हारूली आमा छात्रवृत्ति योजना नाम से संचालित होगी। डॉ. अवस्थी भारत और नेपाल के संबंधों को मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। एक माह पूर्व उन्होंने पिथौरागढ़ में अंतर्राष्ट्रीय काव्य उत्सव का आयोजन कराया था जिसमें नेपाल के तमाम कवियों, साहित्यकारों ने भागीदारी की थी। डॉ. अवस्थी के प्रयासों को खासा सराहा जा रहा है।

error: Content is protected !!