न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। मुख्यालय से लगे रियांसी गांव का एक युवक दिनेश राम पिछले दिनों चट्टान से नीचे गिर गया। इससे उसके सिर और पसलियों पर गम्भीर चोट आ गयी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में भर्ती किया गया। हालत ज्यादा खराब होने पर उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। मरीज की हालत चिन्ताजनक बनी हुई है। परिवार में अन्य कोई कमाने वाला नहीं है। क्षेत्र के युवाओं ने गीता देवी के खाता संख्या 76008465760 आईएफएससी कोड SBIN0RRUTGB शाखा वड्डा, गूगल पे नम्बर 9997094506 पर घायल को मदद की अपील की है।

error: Content is protected !!