न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। थल-मुनस्यारी सड़क पर बीती शाम रातपानी के पास एक ट्रक फंस गया। सड़क से बर्फ हटाकर बीआरओ ने यातायात के लिए सुचारु किया था। ट्रक फंसने से मुनस्यारी आने वाले कई पर्यटकों और स्थानीय लोगों को वापस लौटना पड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता विक्की चिराल ने बताया कि यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

error: Content is protected !!