न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। हिमनगरी मुनस्यारी में उद्योग व्यापार मंडल इकाई गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूरन धामी ने बताया कि 5 फरवरी तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस वर्ष तल्ला घोरपट्टा, जैती, सरमोली के व्यापारियों को भी मुनस्यारी व्यापार संघ से जोड़ा जा रहा है। पूर्व में व्यापारियों की संख्या 288 थी जो अब बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि व्यापार संघ के लिए अध्यक्ष पद पर चुनाव कराया जाएगा। चुने जाने वाले अध्यक्ष कार्यकारिणी का गठन करेंगे।

error: Content is protected !!