न्यूज आई एन

पिथौरागढ़। प्रसार प्रशिक्षण केंद्र ग्राम्य विकास थरकोट में जनपद पिथौरागढ़ व चंपावत के 64 राजस्व उप निरीक्षकों का 1 फरवरी गुरुवार से 9 माह का सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। जिलाधिकारी रीना जोशी ने राजस्व उपनिरीक्षकों के सैद्धांतिक प्रशिक्षण का दीप जलाकर शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में जनपद पिथौरागढ़ के 37 व चंपावत के 27 राजस्व उप निरीक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। राजस्व उप निरीक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व उप निरीक्षकों का कार्य अति महत्वपूर्ण है। राजस्व विभाग का आधार व महत्वपूर्ण कड़ी उप निरीक्षक राजस्व ही होते हैं। इसलिए प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण लें। उन्होंने कहा प्रशिक्षण में भूलेख, भू अर्जन, भूमि का प्रकार, भू राजस्व, निर्वाचन, आरटीआई, एलआर एक्ट सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा राजस्व निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो आपके जीवन भर काम आएगा।

error: Content is protected !!