न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़ मुनस्यारी के गिरगांव में मंगलवार को वन अग्नि सुरक्षा जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। वन दरोगा रमेश सिंह लोधियाल ने लोगों को वनों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वनाग्नि से जैव विविधता नष्ट होती है जिसका असर मानव पर पड़ता है। उन्होंने वनों में आग लगने की सूचना तत्काल वन विभाग को दिए जाने की अपील ग्रामीणों से की। इस दौरान वन आरक्षी धीरज सिंह ठगुन्ना, अनुरक्षक दीवान सिंह ईश्वर सिंह प्रमोद सिंह चंद्र सिंह त्रिलोक सिंह प्रेमा देवी रेखा देवी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!