न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। झूलाघाट उद्योग व्यापार मंडल की वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। शनिवार को हुई व्यापारियों की बैठक में नई कार्यकारिणी के लिए विचार विमर्श किया गया। वरिष्ठ व्यापारिक कृष्णा चंद्र कलखुड़िया ने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए एक से अधिक दावेदार होने पर पांच फरवरी को चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए 30 जनवरी को नामांकन 31 को नाम वापसी प्रपत्रों की जांच और 5 फरवरी को चुनाव होगा। व्यापारी राजेंद्र भट्ट ने कहा की नई कार्यकारिणी गठित होते स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था के लिए प्रयास किए जाएंगे। वर्तमान में विद्युत विभाग में बकाया जमा नहीं होने के कारण स्ट्रीट लाइट काट दी है। बैठक में संजीव जोशी सुमित नरियाल विकास भट्ट प्रमोद भट्ट धर्मानंद पंत दिनेश गढ़कोटी भैरव पंगरिया बेणीराम कलखुडिया नीरज भट्ट दिनेश भट्ट कमान सिंह कठायत दीपक इजरवाल रमेश कलखुड़िया आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!