न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस, आदित्य एल वन, एग्जाम वारियर थीम पर आधारित प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ नगर के दर्जनों विद्यालयों के 100 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी ने किया। उन्होंने आयोजन के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली प्राची, ज्योत्सना, दृष्टि, गौरी और मोनिका को पुरस्कृत किया गया। वरिष्ठ शिक्षक अशोक कुमार ओझा ने सभी का आभार जताया।

error: Content is protected !!