पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेश पर वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को सघन अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह के नेतृत्व मे एसआई हरीश सिंह, राजपाल सिंह, आनन्द बल्लभ ने न्यायालय से धारा- 279/338 के अन्तर्गत जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपाल में वारण्टी संजय गिरी निवासी- चमडुंगरा, राड़ीखूटी को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

error: Content is protected !!