न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट रविवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी की अगुवाई में उनका भव्य स्वागत किया गया। राज्य मंत्री बिष्ट ने पिथौरागढ़ में आगामी माह में होने वाले लाभार्थी सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। बैठक में राज्य मंत्री गणेश भंडारी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र बोहरा भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह लुंठी, महामंत्री दीपक कार्की मंडल अध्यक्ष दिनेश कापड़ी दीपक लोहिया महेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!