न्यूज़ इंडो नेपाल

बैतडी। नेपाल के बैतडी जिले में हुए एक टिप्पर हादसे में सह चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मेलोली नामक स्थान में हुए इस हादसे में 19 वर्षीय सहचालक रोहित दयाल की मौत हो गई। उसका शव टिप्पर के नीचे दबकर बुरी तरह कुचल गया था। दुर्घटना में 24 वर्षीय चालक गंभीर टम्टा मामूली रूप से घायल हुआ है। माना जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ।

error: Content is protected !!