न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. पीतांबर अवस्थी को कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान और कुमाऊनी और हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय कार्य के लिए देवभूमि रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार देव भूमि शिक्षा केंद्र के निदेशक नीरज चंद्र जोशी ने सिकडानी गांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया। डॉ. अवस्थी एक दर्जन से अधिक जनोपयोगी पुस्तक लिख चुके हैं। एक लाख से अधिक लोगों ने नशा न करने का संकल्प पत्र भरा है। इसके साथ ही कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम में भी उनका कार्य बेहद सराहनीय रहा है। सम्मान समारोह के दौरान शिक्षक किशोर पाटनी, मंजुला अवस्थी प्रकाश गहतोड़ी संजय सिंह बिष्ट कुंडल सिंह बिष्ट पुष्कर सिंह सुमन कुसुम कलावती सरिता ममता आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!