न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री रोड शो करते हुए क्लॉक टॉवर से टकाना रोड होते हुए केमू स्टेशन पहुंचे। जगह-जगह छलिया दल और पुष्पा वर्षा के साथ वह देव सिंह मैदान पहुंचे। लोगों ने धामी जिंदाबाद के नारे लगाए। जनता से मिल रहे समर्थन से सीएम भी काफी गदगद दिखे। उन्होंने आत्मीयता के साथ लोगों का अभिभादन स्वीकार किया।

error: Content is protected !!