न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर मानस मंदिर में बैठकी होली का आयोजन किया गया। इस दौरान गायकों ने विभिन्न रागों पर आधारित आध्यात्मिक एवं धार्मिक होलियों की प्रभावपूर्ण प्रस्तुति दी। डाॅ. अशोक कुमार पंत ने राग पीलू में सुन ले अरज बनवारी तथा आई पौष रितु से होली का आरंभ किया। वरिष्ठ होली गायक गजेंद्र अधिकारी ने घमार तथा काफी में नमो भवतारिणी गंगे से महफिल सजाई। योगेश पांडे, सुरेश कर्नाटक, भाष्कर कर्नाटक, संतोष लाल शाह, रामदत्त भट्ट, दिनेश उपाध्याय, मोहनलाल वर्मा, चक्रधर पंत ने विभिन्न रागों में अपनी प्रस्तुति दी।

error: Content is protected !!