न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। डीडीहाट विकास खंड के कांडा हरुसैम मंदिर में 11 दिनी बायसी महायज्ञ शुरू हो गया है। पहले दिन महिलाओं ने गांव से मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। पूरे दिन अनेक धार्मिक अनुष्ठान कराये गये। लंबे समय बाद हो रही सामूहिक महायज्ञ में रोजाना बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। भजन कीर्तन मंडली भी सहयोग दे रही है। मुख्य पुजारी खीमानंद चौसाली ने श्रद्धालुओं से महायज्ञ को सफल बनाने का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!