न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। कृषि एवं सैनिक कल्याण एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री गणेश जोशी हेलीकाप्टर से नैनीसैनी हवाई अड्डा पहुंचे। यहां वह कार से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के आवास ग्राम सिलौनी गए। उनके साथ संगठन मंत्री अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा भी थे। मंत्री श्री जोशी ने सुरेश जोशी के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। हवाई अड्डे पर जिलाधिकारी रीना जोशी, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा जिला अध्यक्ष भाजपा गिरीश जोशी, महामंत्री राकेश देवलाल, उपाध्यक्ष इंदर लुंठी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

error: Content is protected !!