न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 16 जनवरी को प्रस्तावित पिथौरागढ़ दौरे को देखते हुए नगर पालिका ने नगर में विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी के दिशा निर्देशन में हवाई पट्टी से तिलढुकरी तक झाड़ी कटान और सफाई का कार्य किया जा रहा है। देब सिंह मैदान में भी साफ सफाई युद्ध स्तर पर जारी है। तिलढुकरी क्षेत्र में झाड़ी कटान से लोगों को खासी राहत मिली है।

error: Content is protected !!