न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। पुलिस का मिशन मर्यादा अभियान जारी है। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक पिथौरागढ़ कोतवाली हिमांशु पंत के नेतृत्व में चलाई गये चैकिंग अभियान में वाहन चालक पंकज कुमार पुनेडा निवासी पुनेडी महर, गणेश प्रसाद निवासी जाजरदेवल, हरीश सिंह निवासी तडीगांव को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। तीनों के वाहन सीज कर दिए गए हैं। उप निरीक्षक शंकर सिंह रावत ने मनोज कार्की को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। थाना क्षेत्र गंगोलीहाट के अंतर्गत मंगल सिंह ने लड़ाई झगड़ा कर रहे प्रकाश लाल और महेंद्र राम को 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया। जिले भर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 83 और मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर 60 लोगों का चालान किया गया।

error: Content is protected !!