न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब 16 जनवरी को पिथौरागढ़ आयेंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। वे हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में उतरेंगे जहां से वे कार्यकर्ताओं के साथ रैली के रूप में टकाना नगर पालिका घंटा करण सिल्थाम होते हुए देब सिंह मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ मंगलवार को रूट चार्ट का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय किये गये। इस दौरान तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!