न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 15 जनवरी को प्रस्तावित जनपद भ्रमण की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री देव सिंह मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे, तैयारी को लेकर जिला अधिकारी रीना जोशी ने शनिवार को देव सिंह मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी नि वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत पुलिस अधीक्षक योगेश्वर सिंह मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार जिला अधिकारी एसके बरनवाल संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा के साथ कार्यक्रम को लेकर चर्चा कर रूपरेखा तय की गई।

error: Content is protected !!