न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के पास स्थित पंडा में तीन जनवरी गणेश पूजा के साथ राम लीला मंचन प्रारंभ हो गया है। रामलीला कमेटी के संयोजक दीपक तिवारी ने बताया कि मंचन 13 जनवरी तक किया जाएगा। मंचन के पहले दिन नारद मोह से राम जन्म तक का मंचन किया गया। संचालन समिति के सदस्य विक्रांत पुनेरा ने बताया कि मंचन के साथ महोत्सव का आयोजन भी किया गया है। जिसमें नृत्य, गीत, वाद्य यंत्र प्रतियोगिता कराई जाएगी। बच्चों के मनोरंजन को झूले, चरखी जंपिंग आदि की व्यवस्था भी की गई है। यहां उप प्रधान दिनेश कुमार समाजसेवी अर्जुन सिंह बिष्ट, मनोज खत्री, रोहन बिष्ट, रवि शास्त्री, अंकित कुमार, राजू वर्मा, जगदीश डसीला, कौशल भट्ट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!