न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। नाचनी उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव शनिवार को संपन्न हुए। नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव हुआ। पूर्व सैनिक सूबेदार लाल सिंह कोश्यारी को व्यापार मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा हरीश कुमार और सुजान शाही को उपाध्यक्ष, भूपेंद्र पिपलिया को कोषाध्यक्ष, प्रेम नारायण को सचिव, जगदीश बथ्याल और मंजू देवी को महामंत्री शांति देवी को उपाध्यक्ष चुना गया।

error: Content is protected !!