न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। जिले के युवा साहित्यकार नीरज चंद्र जोशी को पिछले दिनों जिला मुख्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय काव्य उत्सव में हिंदी भाषा साहित्य कला संस्कृति और पत्रकारिता के विकास में बहुमूल्य योगदान के लिए बाग्देवी सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान नेपाल के सुदूर पश्चिमी प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र सिंह रावल प्रसिद्ध लेखक को समाजसेवी डॉ. पीतांबर अवस्थी, पंडित हेमंत गुरु महाराज ने संयुक्त रूप से दिया। उन्हें यह सम्मान मिलने पर राखी राणाकोटी, चंद्रशेखर जोशी अपहिल कंप्यूटर की निदेशक दमयंती लोहनी, आचार्य विजय जोशी लेखक नरेंद्र चंद सौरभ जोशी कवि महेश पुनेठा, लक्ष्मी आर्य महेश नेगी विनीत पाठक अधिनियम ने शुभकामनाएं दी है।

error: Content is protected !!