न्यूज़ इंडो नेपाल

विशेष प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

पिथौरागढ़। क्रिसमस पर सिल्थाम स्थित मैथोडिस्ट चर्च में आज भारी भीड़ जुटी। फादर विनय बटलर गवन ने यीशु मसीह के जन्म और उनके जीवन पर बाइबिल के माध्यम से प्रकाश डालते हुए प्रार्थना सभा करवाई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इससे पूर्व रविवार को प्रभू यीशु के जीवन पर नाटक का मंचन किया गया। केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी गई। सोमवार को सुबह से ही चर्च में लोगों की भारी भीड जुटी। मोमबत्तियां जलाकर प्रभु यीशु को याद किया गया। विधायक मयूख महर, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह लुंठी, भाजपा जिला महामंत्री राकेश देवलाल, दीपक लुंठी, त्रिलोक महर, एडवोकेट सुभाष चंद्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य पीआर डीन, विमल दीप फिलिप, मनोज एलेक्जेंडर, आशीष होवार्ड संदीप स्ट्रीटिंग सहित तमाम लोगों ने चर्च पहुंचकर लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!