न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी और मंडल कार्यकारिणी की सशक्तिकरण पाठशाला शुक्रवार को संपन्न हुई। जिला कार्यालय में छह सत्रों में आयोजित पाठशाला में विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई। छठे सत्र में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने भारत की अर्थव्यवस्था के विश्व में पांचवें स्थान पर पहुंचने, भारतीय जनता पार्टी की अब तक की यात्रा पर अपने विचार रखें। इस अवसर पर पूर्व विधायक चंद्रा पंत, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री शुभम चंद मौजूद रहे। सत्र की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरीश रावत ने की। इस दौरान सूरज गिरी अक्षय शाह दीपक लोहिया सानिध्य जोशी शहीद दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!